TOP BANNER
Sponsored

बारिश से मिट्टी का घर गिरा, परिवार हुआ बेघर, मुआवजे की मांग

गावां : प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत के ग्राम सांख के टोला तिलकडीह निवासी ललिया देवी पति बासो यादव का मिट्टी का घर बीते दिन बारिश होने से गिर गया। घर गिर जाने की वजह से गरीब परिवार बेघर हो चुके हैं। ललिया देवी कहना है कि वे खानें पीने का समान दूसरे के घर में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 10, 2021 Aug 10 31 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत के ग्राम सांख के टोला तिलकडीह निवासी ललिया देवी पति बासो यादव का मिट्टी का घर बीते दिन बारिश होने से गिर गया। घर गिर जाने की वजह से गरीब परिवार बेघर हो चुके हैं।

ललिया देवी कहना है कि वे खानें पीने का समान दूसरे के घर में रख कर अपना जीवन यापन कर रही है। परिवार में कोई भी कमाउ व्यक्ति नहीं है, एक मिट्टी का रूम बचा है उसमे सभी परिवार किसी तरह ज़ी रहें है, उसमे भी डर का माहौल बना रहता है क्योंकि दिवारों में दरार पड़ गई है। अब रात कैसे गुजारेंगे, बारिश में हमारा परिवार कहां रहेंगे, इसकी चिंता सता रही है।

भाकपा माले के युवा नेता अकलेश यादव ने कहा कि ललिया देवी मेहनत मजदूरी एवं खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। बीते रोज जोरदार बारिश के दौरान घर की दीवारें में दरार पड़ जाने के कारण उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान परिवार के सभी लोग रात में घर के बाहर सोए थे।

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार होने के बावजूद भी इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं दिया गया। अब सिर छुपाने की जगह भी नहीं है। यादव ने कहा कि ये किसी तरह अपने पड़ोस के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने शीघ्र ही बीडीओ से महिला को अंबेडकर आवास दिलवाने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories