TOP BANNER
Sponsored

युवा चित्रकार टिंकू की पेंटिंग देख अभीभूत हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद

कहा, हजारीबाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं हजारीबाग : युवा चित्रकार टिंकू कुमार ने अपने हाथों से आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद की बनाई पेंटिंग विश्वविद्यालय सभागार में कुलसचिव को सप्रेम भेंट की। टिंकू ने अपने नायाब चित्रकारी पेश कर विश्वविद्यालय में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। पेंटिंग देख अभीभूत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 25, 2021 Sep 25 34 Views
Share

कहा, हजारीबाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं

हजारीबाग : युवा चित्रकार टिंकू कुमार ने अपने हाथों से आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद की बनाई पेंटिंग विश्वविद्यालय सभागार में कुलसचिव को सप्रेम भेंट की। टिंकू ने अपने नायाब चित्रकारी पेश कर विश्वविद्यालय में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। पेंटिंग देख अभीभूत हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि हजारीबाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल ज़रूरत है कि उन प्रतिभाओं को निखारा जाए। डॉ गोविंद ने कहा कि टिंकू के अद्भुत चित्रकारी को आगे बढ़ाने के सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही युवा चित्रकार टिंकू के इस भेंट पर कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ विनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, नामांकन एआर माधवी मेहता, विश्वविद्यालय के सोशल एक्टिविटीज़ कमिटी के चेयरपर्सन शमीम अहमद, नेहा सिन्हा, अभिनव कुमार, रीदम सिन्हा, शालू सिन्हा व डॉ ललित कुमार ने सामुहिक रूप से युवा चित्रकार को विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

बता दें कि इसी वर्ष 12वीं उत्तीर्ण किए टिंकू कुमार ने अब तक 300 से अधिक पेंटिंग बनायि है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, हॉलीवुड अभिनेत्री स्टेफी पटेल, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्नेह राणा व शुभ लक्ष्मी समेत अन्य की पेंटिंग बनाकर उन्हें भेंट कर चुके हैं। साथ ही राज्य स्तरीय व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक बार इन्हें जीत भी हासिल हुई है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर 6 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी टिंकू कुमार तीन बार विजयी पताखा लहरा चुके हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories