TOP BANNER
Sponsored

जिला परिवहन विभाग ने चालाया सघन वाहन जांच अभियान, परमिट के गलत इस्तेमाल पर श्री शाण्डिल और दिलीप बस को किया गया जब्त

गिरिडीह : जिले में हुए भीषण बस दुर्घटना के बाद जिला परिवहन विभाग की ओर से इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से तिसरी में बसों की जांच की गयी. जांच के दरम्यान पदाधिकारियों को कई गड़बड़ियां भी मिली है. वहीं इस दरम्यान श्री

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 22, 2023 Sep 22 52 Views
Share

गिरिडीह : जिले में हुए भीषण बस दुर्घटना के बाद जिला परिवहन विभाग की ओर से इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से तिसरी में बसों की जांच की गयी. जांच के दरम्यान पदाधिकारियों को कई गड़बड़ियां भी मिली है. वहीं इस दरम्यान श्री शाण्डिल बस और दिलीप बस को जब्त कर विभाग ने तिसरी थाना के जिम्मे कर दिया है. बताया गया कि श्री शांडिल बस का परमिट गिरिडीह से धनबाद का है, जबकि बस बासोडीह से धनबाद चलाया जा रहा है. जबकि कोलकाता जाने वाली दिलीप बस का टाइमिंग 12 बजे से है लेकिन यह बस सुबह 6 – 6:30 बजे चलती है. इसको लेकर दोनों बसों को जब्त किया गया है और आगे नियम संगत कार्यवाही की जाएगी.

 

इस बाबत जानकारी लिए जाने पर मोटर यान निरीक्षक रंजित मरांडी ने बताया कि परमिट का पालन नहीं करने पर यह कार्यवाही की गयी है.उन्होंने कहा कि गिरिडीह में बसों के परिचालन में कई खामियां है. इसमें सुधार हो इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories