TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह पहुंचे सीआरपीएफ और उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी, चौथे चरण के मतदान को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। चूंकि चौथे चरण में गिरिडीह जिले के पीरटांड़, डुमरी और बगोदर में चुनाव होना है। जिसमें पीरटांड़ और डुमरी का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में कई ऐसे बूथ हैं जो अतिसंवेदनशील मानें

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 25, 2022 May 25 51 Views
Share

गिरिडीह : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। चूंकि चौथे चरण में गिरिडीह जिले के पीरटांड़, डुमरी और बगोदर में चुनाव होना है। जिसमें पीरटांड़ और डुमरी का नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में कई ऐसे बूथ हैं जो अतिसंवेदनशील मानें जाते हैं। वहां शांतिपूर्ण मतदान करवाने को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

बुधवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर सीआरपीएफ के डीआईजी डीके चौधरी और उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी नरेंद्र सिंह गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान दोनों ही डीआईजी ने एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट भरत भूषण जखमौला, एएसपी गुलशन तिर्की, द्वितीय कमांडेट अच्यूतानंद, डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने को लेकर रणनीति बनाई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस बाबत एसपी श्री रेणु ने बताया कि मतदान को लेकर तैयारियां पूरी है. हर ओर से नज़र रखा जा रहा है. सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गए हैं। मौके पर एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories