AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में धोती साड़ी का किया गया वितरण

गावां : गावां पंचायत भवन में आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम निबंधन लाभ, स्वास्थ्य जांच, कोविड टीका, जमीन से संबंधित, जमीन मापी, मनरेगा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाओं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 29, 2021 Nov 29 36 Views
Share

गावां : गावां पंचायत भवन में आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम निबंधन लाभ, स्वास्थ्य जांच, कोविड टीका, जमीन से संबंधित, जमीन मापी, मनरेगा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, किसान क्रेडिट कार्ड जैसे योजनाओं के लाभ के लिए स्टॉल लगाए गए थे। पंचायत के ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी अपनी समस्या के साथ साथ योजनाओं के लाभ के लिए अपना आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति पहुंचे और लगे स्टॉल पर कर्मचारियों से बात कर विस्तार से जानकारी लिए व जमा किए जा रहे आवेदनों को भी देखा। साथ ही धोती साड़ी का भी लाभुकों के बीच वितरण किया गया।
मौके पर एमओ प्रदीप राम, नाजिर अरविंद सिंह, विकास कुमार, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, वहाब खान, जीप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, मुखिया अनुरूपा देवी, बनारस सिंह, कन्हाय राम, पंचायत सेवक प्रभु हाजरा समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories