AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नाम रहने के बावजूद लाभुकों को नहीं मिला रहा है PM आवास योजना का लाभ, लोग परेशान

गावां : प्रखंड स्थित बादीडीह पंचायत के झाबा गांव के गरीब-मजदूर परिवारों को सेक डाटा में नाम रहने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लाभुकों को गिरते हुए मिट्टी के घर में कयास लगाकर दिन गुजारने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस चिलचिलाती


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड स्थित बादीडीह पंचायत के झाबा गांव के गरीब-मजदूर परिवारों को सेक डाटा में नाम रहने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लाभुकों को गिरते हुए मिट्टी के घर में कयास लगाकर दिन गुजारने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इस चिलचिलाती धूप व बदलते बारिश के मौसम में लोगों की समस्याएं और बढ़ गई है। यहां तक की कई लोगों का मिट्टी घर गिरने के कगार पर है। लेकिन इसपर बीडीओ से लेकर स्थानीय ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 

लाभुकों में झाबा निवासी चांदो सिंह पिता स्व निर्भय नारायण सिंह, कैलाश सिंह पिता स्व मथुरा सिंह, भागवती देवी पति विनोद सिंह, छबीला सिंह पिता स्व मथुरा सिंह, जमेदार सिंह पिता स्व नानो सिंह, गीता देवी पति अयोध्या सिंह, मालती देवी पति मनोज सिंह व सौदागर सिंह पिता स्व कैलू सिंह एवं ब्रह्मदेव सिंह पिता स्व नानो सिंह आदि ने बताया कि हमलोगों के नाम से आवास प्लस योजना के सेक डाटा में नाम शामिल हैं। जिसका लिस्ट भी जारी किया गया है।

 

इसको लेकर बीच में पंचायत सचिव ने भी स्वयं झाबा आकर हमलोगों से हस्ताक्षर करवाकर कहा कि तुमलोगों का आवास प्लस में नाम आ गया है और इसी को लेकर हस्ताक्षर करवाया जा रहा है। लेकिन अभी तक तीन-चार माह बीतने के बावजूद आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इधर, बादीडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण लाभुकों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मुखिया और रोजगार सेवक के उपस्थिति में ग्राम सभा कर सभी योग्य लाभुकों का नाम आवास प्लस में भेजा गया था। लेकिन जमीन अधिक दिखाकर संबंधित विभाग द्वारा उसे विलोपन कर दिया गया है। इसको लेकर मुखिया द्वारा भी सुधार करने की मांग पूर्व में ही की गई है। सुधार होते ही सर्वप्रथम उनलोगों को आवास योजना से लाभांवित किया जायेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories