AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नौकरी में पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग, गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने दिया धरना

गिरिडीह : राज्य सरकार की नौकरी में पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर मंगलवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व कांग्रेस ओबीसी के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरसिया ने किया। धरना में ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत करने, जिले


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : राज्य सरकार की नौकरी में पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर मंगलवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व कांग्रेस ओबीसी के प्रदेश महासचिव नवीन आनंद चौरसिया ने किया।

धरना में ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत करने, जिले में पिछड़ी जातियों के अलग सेल गठित करने, पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास का निर्माण करने, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता देने, उच्च शिक्षा हेतु पिछड़ा वर्ग छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की मांग की गई।

इस बाबत नवीन आनंद ने कहा कि झारखंड में पिछड़ी जातियों की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है। अन्य राज्यों में पिछड़ी जातियों को राज्य सरकार की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, लेकिन झारखंड गठन होने के बाद भाजपा सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया। इससे पिछड़ों का विकास थम गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने गिरिडीह जिला में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, जिले में तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करने की मांग की।

धरना में उपेंद्र सिंह, आनंद कुमार वर्मा ‘पूनम’, अशोक विश्वकर्मा, सुलेमान अख्तर, शशि शर्मा, विशाल यादव, विकास कुमार, निसार अहमद, रंजीत लहरी, विक्रम बरगंडी, रोहित राय, रवि यादव आदि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories