TOP BANNER
Sponsored

पौने 2 किलो सोने के साथ धरे गए लुटेरों को रिमांड पर लेने पहुंची दिल्ली पुलिस

सरिया(गिरिडीह) : कालका हावड़ा मेल से भाग रहे दो लुटेरों को शुक्रवार की देर रात हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड में लेने के लिए सरिया पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को धनबाद रेल कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 17, 2021 Jan 17 30 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : कालका हावड़ा मेल से भाग रहे दो लुटेरों को शुक्रवार की देर रात हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में आरपीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड में लेने के लिए सरिया पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को धनबाद रेल कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर दिल्ली ले जाएगी।

14 जनवरी को दिया था वारदात को अंजाम

घटना को लेकर दिल्ली से पहुंचे केस के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी इलाके के बस पड़ाव के पास स्थित रिलाइंस कम्पनी के शोरूम में 14 जनवरी की अपराधियों ने वॉचमैन को बंधक बनाकर 8 किलो सोने के जेवरात लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि 8 की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसका मास्टर माइंड आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया पीटू शेख है। घटना के बाद पीतमपुरा नार्थ वेस्ट दिल्ली के मौर्या एनक्लेव थाने में कांड संख्या 13/21 दर्ज किया गया था।

1 किलो 8 सौ किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद

वहीं जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली की अपराधी ट्रेन पकड़कर भाग रहे हैं। जिसके बाद एसीपी ने हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में आरपीएफ को सूचना दी। जिसके बाद आरपीएफ हजारीबाग रोड निरीक्षक प्रभारी ने दलबल के साथ जांच कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। वहीं इन अपराधियों के पास से थैले व बैग चेकिंग करने पर 1 किलो 8 सौ ग्राम सोना बरामद किया गया। बता दें कि बरामद सोने की अनुमानित कीमत 86 लाख 40 हजार रुपये हैं।

MIDDLE
Sponsored

पीटू शेख का पहले से रहा है अपराधिक इतिहास

वहीं इस मामले में आरपीएफ ने जिन दो अपराधियों को पकड़ा है। दोनों आपस में भाई है। जिसमें एक घटना का मास्टरमाइंड पीटू शेख, जबकि दूसरा का नाम अहमद है। गौरतलब है कि पीटू शेख पर पहले आर्म्स एक्ट समेत अन्य 7 मामले दर्ज हैं।

अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने पहुंचे पुलिस कर्मियों में सब इंस्पेक्टर कुलदीप, एएसआई मंजीत, कांस्टेबल महेंद्र व मुकेश शामिल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories