AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सदर विधायक के प्रयास से सुलझा दशकों पुराना दुर्गा मंडप से जुड़ा ज़मीन का विवाद, बनीं आम सहमति

गिरिडीह: सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पहल से शहर के कृष्णा नगर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप भंडारीडीह का विवाद सुलझा दिया गया है। मंगलवार को इसको लेकर पचंबा थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोग जुटे। वहीं मौके पर विधायक के अलावे, अंचलाधिकारी, सदर डीएसपी संजय राणा, थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत दोनों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह: सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पहल से शहर के कृष्णा नगर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप भंडारीडीह का विवाद सुलझा दिया गया है। मंगलवार को इसको लेकर पचंबा थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोग जुटे। वहीं मौके पर विधायक के अलावे, अंचलाधिकारी, सदर डीएसपी संजय राणा, थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

 

40 वर्षों से चला आ रहा विवाद हुआ ख़त्म

बता दें कि 40 वर्षों से सार्वजनिक दुर्गा मंडप भंडारीडीह कमिटी और गोपाल गौशाला कमिटी के बीच उक्त जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंडप कमिटी के लोग लगातार अर्धनिर्मित दुर्गा मंडप को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन गोपाल गौशाला से जुड़े लोग जमीन पर दावा करते हुए प्रशासन के जरिए काम को रुकवा दे रहे थे। इस मसले को लेकर मंडप कमिटी के सदस्यों ने विधायक से मुलाकात की और इस मुद्दे पर पहल करने का आग्रह किया। जिसके बाद विधायक ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों पक्षों के साथ बैठक की और आपसी सहमति के साथ विवाद को खत्म करवा दिया।

कमिटी में पूजा समिति के अध्यक्ष और गौशाला कमिटी के सचिव रहेंगे

इस दौरान आम सहमति बनी कि गौशाला कमिटी मंडप निर्माण का विरोध नहीं करेगी, जितना हो सके आर्थिक सहयोग भी करेगी। कमिटी में पूजा समिति के अध्यक्ष और गौशाला कमिटी के सचिव रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये थे उपस्थित

सुलह मौके पर गौशाला के ध्रुव सोंथालिया, संजय भुदोलिया, राकेश मोदी,मुकेश जालान, पूजा कमिटी के अरुण कुमार शर्मा,सुधीर आनंद,रवि यादव,आलोक यादव,राजू वर्मा,रिंकू कुमार, सामजिक कार्यकर्ता रामजी यादव,रंजन कुमार,समीर दीप समेत सैकड़ों महिला,पुरूष उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories