AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, जांच कर रही है पुलिस

धनवार : थाना क्षेत्र के घोड़थंबा ओपी क्षेत्र स्थित डोरंडा-डोमायडीह के बीच स्थित एक मैदान के झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव होने की सूचना से काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनवार : थाना क्षेत्र के घोड़थंबा ओपी क्षेत्र स्थित डोरंडा-डोमायडीह के बीच स्थित एक मैदान के झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव होने की सूचना से काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

शव की पहचान स्व. मोहन साव के दूसरे बेटे त्रिलोकी साव के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि छोटे – छोटे बच्चों को वह ट्यूशन पढ़ाकर व खेत में लगे बीहन को देखकर शनिवार की सुबह घर आया था। इसके बाद घर में नाश्ता किया और फिर मां को कॉल कर एक कार्यक्रम में जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह पैदल घर से निकल गया। दोपहर तक जब नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हुए व खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद दोपहर 3 बजे शव मिलने की सूचना पर परिजन घोड़थंबा ओपी पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया था। वहीं मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories