AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अमतरो पंचायत में आयोजित शिविर में डीसी ने जनता दरबार लगाया, सुनी ग्रामीणों की समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

  गावां :  डीसी राहुल कुमार सिन्हा बुधवार को गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत में आयोजित “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के विशेष शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल संचालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ, आधार कार्ड सुधार, राशन कार्ड का लाभ, श्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

गावां :  डीसी राहुल कुमार सिन्हा बुधवार को गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत में आयोजित “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के विशेष शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल संचालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ, आधार कार्ड सुधार, राशन कार्ड का लाभ, श्रम निबंधन का लाभ, स्वास्थ्य जांच, कोविड टीका का लाभ, जमीन से संबंधित ऑनलाइन त्रुटियों का निराकरण, जमीन मापी का मामला, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड का लाभ, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ जैसे सभी सरकारी योजनाओं सहित आपके पंचायत की वैसी समस्याएं जिससे आप जूझ रहे हैं, उन सभी समस्याओं का निराकरण इस विशेष शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिन्होने टीका नहीं लिया है, उन्हें कैम्प के माध्यम से टीका दिया जाय।

कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लोगों को आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंच सरकार के द्वारा देने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाभुकों के बीच कम्बल व परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई थीं। साथ ही श्रम विभाग के द्वारा असंगठित मजूदरों का निबंधन किया जा रहा है, साथ हीं ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन की भी कार्रवाई शिविर में की गई।
*डीसी ने स्वयं फरियादियों की सुनी समस्या, दिया आश्वासन*
इस दौरान डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अमतरो पंचायत में आयोजित शिविर में जनता दरबार लगाकर आमजनों के समस्यायों व शिकायतों को सुना एवं त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। डीसी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, पशु शेड, पशुधन विकास योजना, जॉब कार्ड, कृषि विभाग, कम्बल वितरण, आय प्रमाण पत्र, निवास आदि से संबंधित शिकायतों को सुना एवं त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने गावां प्रखंड के नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी,  अंचलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया तथा बेहतर कार्य योजना तैयार करते हुए उक्त कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करें तथा सभी प्राप्त आवेदनों का तय समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। ताकि किसी भी ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी न हो। इसके अलावा उपायुक्त ने उत्क्रमित विद्यालय, अमतरो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मरम्मती कराने का सख्त निर्देश दिया। ताकि बच्चों का पढ़ाई बाधित न हो सकें। साथ ही वहां पेयजल की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सीओ अरुण कुमार खलखो, एमओ प्रदीप राम, हब्बीबुलाह खान, अरविंद कुमार, अभिमन्यु राजवार विकास कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories