TOP BANNER
Sponsored

डकैतों का दुःसाहस, हथियार के बल पर शहरी क्षेत्र में व्यवसायी के घर बोला धावा

नगदी, जेवरात समेत अन्य सामान ले उड़े डकैत गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बुधवार रात की है। जहां शहरी क्षेत्र के बक्शीडीह रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के बगल में मधुर मुस्कान फर्नीचर दुकान के संचालक उत्तम कुमार भदानी के घर हथियारबंद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 18, 2021 Nov 18 39 Views
Share

नगदी, जेवरात समेत अन्य सामान ले उड़े डकैत

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बुधवार रात की है। जहां शहरी क्षेत्र के बक्शीडीह रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के बगल में मधुर मुस्कान फर्नीचर दुकान के संचालक उत्तम कुमार भदानी के घर हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर नगदी समेत लाखों का सामान लूट लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 8 की संख्या में आए डकैत छत की रास्ते से घर में घुसपैठ किया और रात के 1 बजे घर में सो रहे पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लगभग 3 घंटे डकैतों ने उत्पात मचाते हुए पूरे घर की खाक छान दी। इस दौरान अपराधियों ने उत्तम भदानी के छोटे बेटे पर लोहे से वार भी कर दिया। जिससे बच्चे के माथे पर गंभीर चोटें आई है।

अपराधियों द्वारा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करने और गाली गलौज करने की बातें सामने आ रही है।

MIDDLE
Sponsored

बताया गया कि डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और घर के एक एक कोने की तलाशी ली और फिर नगदी जेवरात समेत कई सामान लूटकर चलते बने। डकैत जाते जाते चार पहिया वाहन को भी अपने साथ ले गए। घटना से पूरे बक्शीडीह रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस के अगल-बगल के इलाके में दहशत का माहौल है।

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories