TOP BANNER
Sponsored

खिचड़ी मेला में बराकर तट पर उमड़ी लोगों की भीड़

गिरिडीह : उत्तरवाहिनी बराकर नदी के तट पर मकर संक्रांति पर्व के मौके पर शुक्रवार को खिचड़ी मेला का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में लोग शरीक हुए और खिचड़ी का आनंद उठाया। इस दौरान कोई खिचड़ी मेला का हिस्सा बने तो कई लोगों ने पिकनिक का भी आनंद उठाया। भीड़ का नजारा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 15, 2021 Jan 15 29 Views
Share

गिरिडीह : उत्तरवाहिनी बराकर नदी के तट पर मकर संक्रांति पर्व के मौके पर शुक्रवार को खिचड़ी मेला का आयोजन किया गया। मेले में काफी संख्या में लोग शरीक हुए और खिचड़ी का आनंद उठाया। इस दौरान कोई खिचड़ी मेला का हिस्सा बने तो कई लोगों ने पिकनिक का भी आनंद उठाया। भीड़ का नजारा देखते ही बन रहा था।
बताया गया कि यह मेला वर्षों से बड़ाकर तट के किनारे लग रहा है। जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग नदी के किनारे एकत्र होते हैं और पिकनिक का आनंद लेते हैं। बता दें कि मकर संक्रांति का यह मेला हर वर्ष के 15 जनवरी को बड़ाकर तट के किनारे आयोजित किया जाता है। जिसमें गिरिडीह जिला के अलावे अन्य जिलों के भी लोग भाग लेते हैं। इस दौरान लोगों ने पिकनिक के पहले शिव मंदिर में जलार्पण कर पूजा अर्चना की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories