AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार को मारी गोली, रेफर

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े अटका पूर्वी की मुखिया बचिया देवी के पुत्र ठेकेदार ललन सिंह को गोली मार दी. घटना के बाद तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए रांची रेफर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े अटका पूर्वी की मुखिया बचिया देवी के पुत्र ठेकेदार ललन सिंह को गोली मार दी. घटना के बाद तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार ललन सिंह एक निर्माणाधीन पीसीसी कार्य को देखने पहुंचे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी. बताया जाता है कि बाइक पर 3 लोग सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नौशाद आलम, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस अपराधियों को चिन्ह्हित करने में जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories