Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सरकारी स्कूल के बरामदे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

711
Below feature image Mobile 320X100

मृतका की मां ने लगाया हत्या का आरोप

हिरोडीह : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय किसगो के बरामदे में सोमवार की सुबह एक महिला का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में की गई। सूचना पाकर पास के ही करिहारी गांव से मृतका की मां समेत अन्य परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी पर हिरोडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शौच के लिए जा रहे लोगों ने स्कूल के बरामदे में शव को देखा। इधर घटना को लेकर मृतका की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी का हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बीते बुधवार को खोरीमहुआ चौक पर उसकी बेटी और सुधीर मंडल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान सुधीर मंडल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

मां का आरोप है कि वह भी खोरीमहुआ चौक गई थी जहां उसके साथ भी गाली गलौज हुआ था। उस दिन यानि कि बुधवार की शाम से उसकी बेटी ललिता देवी घर नहीं लौटी थी। इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के 4 बच्चे है। जिसमें 2 लड़का और 2 लड़की है।

 

वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत, कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था घर से युवक

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250