Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जमडार में सोलर बैटरी जोड़ने के दौरान हुआ ब्लास्ट, बच्चा जख्मी, रेफर

204
Below feature image Mobile 320X100

गावां, गिरीडीह : गावां थाना क्षेत्र के सांख गांव में बैटरी ब्लास्ट होने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सांख निवासी परमेश्वर मिस्त्री के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की रात की है। बैटरी ब्लास्ट होने की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के घर भी दहल गया। जानकारी अनुसार नितेश कुमार गुरुवार रात 10 बजे में सोलर से बैटरी जोड़ रहा था। इसी क्रम अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे नितेश कुमार के हाथ पूरी तरह झुलस गया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में बैटरी के छोटे-छोटे टुकड़े लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। बैटरी ब्लास्ट की आवाज सुनकर उनके परिजन आनन-फानन में पहुंचे और नितेश को उठाकर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया। चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250