लंबे समय से फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, बिहार पुलिस ले गई साथ
![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
तिसरी : झारखण्ड – बिहार के सीमावर्ती इलाके में अवैध महुआ शराब चुआई करने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को तिसरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना पंचायत अंतर्गत कानिचिहार गांव का रहने वाला रामचंद्र मुर्मू है। गिरफ़्तारी के बाद तिसरी पुलिस ने अभियुक्त को चकाई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद चकाई पुलिस गिरफ्तार रामचंद्र मुर्मू को अपने साथ बिहार ले गई। गिरफ्तार रामचंद्र मुर्मू बिहार के चकाई थाना कांड संख्या 32/2021 का अभियुक्त है।
जानकारी के अनुसार रामचंद्र मुर्मू झारखंड – बिहार के सीमा पर स्थित पथरिया जंगल में अवैध महुआ शराब की चुवाई करता था और लम्बे समय से बिहार पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को फरार रामचंद्र के तिसरी थाना इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक के नेतृत्व में एएसआई सुदर्शन बीन व आरक्षी मनोज कुमार,मुकेश कुमार अनिल यादव, मिलन मिश्रा समेत छापेमारी टीम का गठन कर थाना इलाके के कानिचिहार स्थिति अभियुक्त के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन