TOP BANNER
Sponsored

ऑटो पलटने से बच्चे की मौत, दो जख्मी,शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे सभी

गावां : थाना क्षेत्र के बेन्ड्रो गांव के पास ऑटो पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए। बताया जाता है कि खरसान निवासी सविता देवी पति जगरनाथ दास अपने दो बेटे के साथ घर से ऑटो पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 12, 2021 Dec 12 33 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के बेन्ड्रो गांव के पास ऑटो पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए। बताया जाता है कि खरसान निवासी सविता देवी पति जगरनाथ दास अपने दो बेटे के साथ घर से ऑटो पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने के लिए डोमचांच खरखार जा रहे थे। इसी बीच बेन्ड्रो गांव के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया।

घटना में खरसान निवासी सविता देवी पति जगरनाथ दास उम्र 28 वर्ष व उनके दोनों बेटे हिमपाल कुमार उम्र 2 वर्ष एवं सागर कुमार उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस के सहयोग से गावां अस्पताल लाया गया, जहां डॉ हब्बीबुलाह खान ने सागर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा घायल बच्चा हिमपाल कुमार को गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories