TOP BANNER
Sponsored

CBSE 10th Result: हनी होली ट्रिनिटी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिडीह : शहर के मोहनपुर, पचम्बा रोड स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल के छात्रों ने भी शुक्रवार को आए परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है. विद्यालय के दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. छात्रों के इस सफलता से विद्यालय परिवार काफी गदगद है. विद्यालय के निदेशक मुमताज अली, प्रिंसिपल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 22, 2022 Jul 22 75 Views
Share

गिरिडीह : शहर के मोहनपुर, पचम्बा रोड स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल के छात्रों ने भी शुक्रवार को आए परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है. विद्यालय के दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. छात्रों के इस सफलता से विद्यालय परिवार काफी गदगद है. विद्यालय के निदेशक मुमताज अली, प्रिंसिपल अनीता सिन्हा, सेक्रेटरी जावेद अनवर समेत पूरा विद्यालय परिवार परीक्षा परिणाम से खुश है. सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

बताया गया कि परीक्षा परिणाम में 98 % अंक लाकर तमन्ना परवीन स्कूल की टॉपर बनी, वहीं 94.2% लाकर सानिया परवीन दूसरे स्थान पर रही, इसी तरह टॉप 10 में प्रशांत कुमार 93%, अभिजित शर्मा 92.47 प्रतिशत, साक्षी priya 92.27 प्रतिशत, गुंजन कुमारी ने 91.8 %, दिवाकर रूद्र 91.8%, मो साहिल 91.6%, सुधांशु शेखर 90.4%, तजमीन फिरदौस व मंजीत कुमार 89. 8% शामिल है.

परिणाम को लेकर विद्यालय के निदेशक मुमताज अली ने प्रशंसा जताते हुए कहा कि सभी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं बच्चों लगन का यह परिणाम है. उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories