AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बजट केवल दिखावा , आधा पैसा भी खर्च नहीं कर पाती है सरकार – आप

गिरिडीह : झारखंड सरकार द्वारा गुरूवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का एक लाख एक हजार करोड़ रू का बजट पारित किया गया। इस बजट पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिखावे का बजट है । सरकार के बजट के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड सरकार द्वारा गुरूवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का एक लाख एक हजार करोड़ रू का बजट पारित किया गया।
इस बजट पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिखावे का बजट है । सरकार के बजट के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष तीस हजार रू खर्च करेगी । दिल्ली सरकार भी एक व्यक्ति पर तीस हजार रू ही खर्च कर रही है। और उतना ही बजट में दो सौ युनिट बिजली मुफ्त , चार सौ युनिट बिजली में आधा माफ , पानी मुफ्त , प्राइवेट स्कूल से अच्छा बिल्डिंग और शिक्षा व्यवस्था , सभी के लिए ईलाज मुफ्त, दवा मुफ्त, जाँच मुफ्त , सड़क दुघर्टना में घायल लोगों का इलाज मुफ्त, गरीब बच्चों के लिए मैट्रिक के बाद मुफ्त कोचिंग व्यवस्था, महिलाओं का यात्रा मुफ्त, बुजुर्गो, विधवाओं, विकलांगों को हर महीने ढाई हजार रू , बुजुर्गो को मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों को एक करोड़ रू सम्मान राशि दे रही है ।

उन्होंने कहा कि झारखंड में आम आदमी के बच्चों को ना तो अच्छी शिक्षा व्यवस्था सरकार दे पा रही है और ना ही आम आदमी के इलाज की अच्छी व्यवस्था कर पा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड में एक ईमानदार सरकार की जरूरत है जो ईमानदारी से जनता के द्वारा दिए गए टैक्स के पैसों को जनता के लिए लाभकारी योजना बना सके और उसको जमीन पर उतार सके।‌ उन्होंने कहा कि इस सरकार का आधा कार्यकाल खत्म होने वाला है और आज तक 100 युनिट बिजली मुफ्त , स्नातक पास शिक्षित बेरोजगारों को हर माह 5000 बेरोजगारी भत्ता नहीं दे पाई है। ना स्थानीय नीति बना और ना हि युवाओं को रोजगार मिला।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories