तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी बाजार में प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने महिला को गोली मार दी।युवक देर रात अपनी प्रेमिका को उसके घर से ले जाने आया था जिसका विरोध करने पर लड़की की नानी को युवक ने गोली मार दी।घटना के तत्काल बाद घायल महिला को इलाज के लिए तीसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला के प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इधर घटना की सूचना मिलते ही तीसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लखीसराय का रहने वाला युवक का चंदौरी बाजार में रह कर राजमिस्त्री का काम करता था।जिसका चंदौरी बाजार स्थित एक लड़की से बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।विती रात अपने दो दोस्तों के साथ चंदौरी लड़की के घर पहुंचा और उसे ले जाने की जिद करने लगा। इसी दौरान हुए विवाद में लड़के ने गोली चला दी। जिससे लड़की की नानी को हाथ में गोली लग गई और उसका छर्रा पेट में जा लगा जिसके बाद प्रेमी समेत उनके दोनों दोस्त फरार हो गए। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि प्रेमी लड़की को जबरन ले जाना चाहता था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी युवको को शिनाख्त करने में जुटी है।
प्रेमी ने प्रेमिका के अपहरण के लिए चलाई गोली,प्रेमिका की नानी हुई घायल
तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी बाजार में प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने महिला को गोली मार दी।युवक देर रात अपनी प्रेमिका को उसके घर से ले जाने आया था जिसका विरोध करने पर लड़की की नानी को युवक ने गोली मार दी।घटना के तत्काल बाद घायल महिला को इलाज के लिए तीसरी
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







