TOP BANNER
Sponsored

बिना चालू हुए वाटर एटीएम का बोरिंग हुआ फैल, प्रखंड मुख्यालय में लोगों नही मिल रहा पेयजल।

गांवा : इस भीषण गर्मी में एक ओर जहां लोग शीतल पेयजल जल के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गावां प्रखंड मुख्यालय में लोगों को पेयजल की समस्या दूर करने के लिए बनाया गया वाटर एटीएम फेल हो चुका है।   बता दें कि इस वाटर एटीएम का निर्माण छह माह पूर्व

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 11, 2022 Jun 11 54 Views
Share

गांवा : इस भीषण गर्मी में एक ओर जहां लोग शीतल पेयजल जल के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गावां प्रखंड मुख्यालय में लोगों को पेयजल की समस्या दूर करने के लिए बनाया गया वाटर एटीएम फेल हो चुका है।

 

बता दें कि इस वाटर एटीएम का निर्माण छह माह पूर्व कराया गया था मगर इसे अब तक विभाग को सुपुर्द नही किया गया। और अब तो इसकी बोरिंग भी फेल हो गई है जिससे वाटर एटीएम में पानी ही नहीं आ रहा तो आखिर यह लोगों के प्यास कैसे बुझा पाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व जीप सदस्य राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले छह माह से वह देख रहे है कि वाटर एटीएम निर्माण होने के बावजूद कोई कार्य का नही है जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे विभाग से मांग करते है कि जल्द ही वाटर एटीएम को चालू किया जाते जिससे लोगों की शीतल पेयजल की समस्या खत्म हो सके। वही गावां के नवनिर्वाचित मुखिया कन्हाय राम ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माण कराए गए वाटर एटीएम सिर्फ शोभा के वस्तु बन कर रह गया है। परिसर में एक चापानल है मगर उसमे शुद्ध पानी नहीं आता है जिस करना प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को पेयजल की काफी समस्याएं होती है। इस संबध में बीडीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि अभी तक ठीकेदार द्वारा वाटर एटीएम का सुपुद्र नही किया गया है। वैसे सूचना है कि वाटर एटीएम का बोरिंग फैल हो गया है। पीएचडी विभाग और उच्च पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराएंगे। और जल्द दुरुस्त करने का मांग करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories