AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बीएनएस डीएवी के छात्र का फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया में मंगलवार को एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक बीएनएस डीएवी के ग्यारहवीं का छात्र अभय राज था। वह स्कूल के बगल में ही किराए के मकान पर रहता था। घटना की सूचना पर एएसआई प्रमोद प्रसाद, अनिल उरांव, अर्जुन प्रसाद दलबल के साथ मौके


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया में मंगलवार को एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक बीएनएस डीएवी के ग्यारहवीं का छात्र अभय राज था। वह स्कूल के बगल में ही किराए के मकान पर रहता था।

घटना की सूचना पर एएसआई प्रमोद प्रसाद, अनिल उरांव, अर्जुन प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर मृतक के दोस्तों ने बताया कि अभय आज स्कूल नहीं गया था। हमलोग स्कूल से लौट कर आये तो देखा कि गेट अंदर से बंद था। उनलोगों ने जब गेट खुलवाने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद दोस्त ने उसके पिताजी को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पिता व अन्य परिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे और खिड़की से झांका तो उसका शव फंदे से झूलता मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग भी जुटे दबे आवाज में लोग मृतक युवक का शव ज़मीन से सटे होने की बात कह रहे थे। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आत्महत्या है या हत्या मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories