TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV परिवार ने भी बाबा साहब को किया याद, मनाई जयंती

ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र गिरिडीह : शहर के सिरसिया स्थित बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में भी बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 14, 2021 Apr 14 30 Views
Share

ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

गिरिडीह : शहर के सिरसिया स्थित बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में भी बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की 130 वीं जयंती मनाई गई।

मौके पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और इस अवसर विद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

बताया गया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभक्त थी। प्रथम वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) में नंदनी कुमारी, अंकिता वरदियार, समृद्धि जमुआर को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान, द्वितीय वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक) में सुरभि राज, एकता व बरखा प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। इसी तरह तृतीय वर्ग (कक्षा 3 से 5 तक) में एलिजा फातिमा, दृष्टि मिश्रा, संस्कार, टूकटूक, प्राची शिवम, रौनक राज आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

MIDDLE
Sponsored

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया तथा कहा कि बाबा साहेब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिए संकल्पित रहे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की सभी गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सेनीटाइजर का विशेष ध्यान दिया रखा गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories