AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड की राजनीति में बड़ा बदलाव, तीसरा मोर्चा का हुआ गठन

आजसू / एनसीपी / निर्दलीय विधायक सरयू राय व अमित यादव ने मिलाया हाथ, बनाया झारखण्ड लोकतांत्रिक मोर्चा रांची: झारखंड विधानसभा के पाचं सदस्यों ने मिलकर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन किया है। इस मोर्चा में आजसू सुप्रीमो और सिल्ली विधायक सुदेस महतो, विधायक अमित कुमार यादव, वरिष्ठ विधायक सरयू राय, आजसू विधायक लंबोदर महतो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आजसू / एनसीपी / निर्दलीय विधायक सरयू राय व अमित यादव ने मिलाया हाथ, बनाया झारखण्ड लोकतांत्रिक मोर्चा

रांची: झारखंड विधानसभा के पाचं सदस्यों ने मिलकर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन किया है। इस मोर्चा में आजसू सुप्रीमो और सिल्ली विधायक सुदेस महतो, विधायक अमित कुमार यादव, वरिष्ठ विधायक सरयू राय, आजसू विधायक लंबोदर महतो और कमलेश सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मोर्चा की जानकारी स्पीकर रविंद्रनाथ महतो को दी गई है।

सुदेश महतो बनाए गये हैं मोर्चे के नेता
गौरतलब है कि नवगठित, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के अध्यक्ष सुदेश महतो बनाये गये हैं। विधायक अमित कुमार यादव को मोर्चा का सचेतक बनाया गया है। सरयू राय, लंबोदर महतो और कमलेश सिंह को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सवाल है कि इस मोर्चे का गठन क्यों किया गया। इसका उद्देश्य क्या है। सुदेश महतो ने विस्तार से इसकी जानकारी दी।

लोकतांत्रिक मोर्चा का क्या है उद्देश्य

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुदेश महतो ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन की जानकारी देते हुए बताया कि सदन के अंदर सदस्यों को बोलने का पर्याप्त समय और मौका नहीं दिया जाता था। इतना कम समय मिलता है कि हम अपनी बात सही तरीके से सदन में नहीं रख पाते। सत्तापक्ष को ज्यादा वक्त मिलता है। जनमुद्दों से जुड़ी बातें सदन में सही तरीके से नहीं रखी जा रही थीं। यही वजह है कि हमें इस मोर्चे की जरूरत महसूस हुई। सुदेश महतो ने कहा कि स्पीकर को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी जायेगी।

जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना है

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के जरिये जनहित से जुड़े मुद्दे उठाये जाएंगे। सदन के अंदर बोलने के लिए सदस्यों को ज्यादा वक्त मिलेगा। उनसे पूछा गया कि क्या इस मोर्चे की भूमिका सदन के बाहर भी होगी। इसके जवाब में सुदेश महतो ने कहा कि इसके गठन का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में रखना है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories