AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिग ब्रेकिंग : किराना व्यवसाई के घर भीषण डकैती, हथियार के बल पर आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दुकान का शटर तोड़ घर में दाखिल हुए थे अपराधी Giridih : जिले के जमुआ थाना से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर देर रात को अपराधियों ने भीषण डकैती कांड को अंजाम दिया है। आधा दर्जन से अधिक की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर मनोज साव के घर पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुकान का शटर तोड़ घर में दाखिल हुए थे अपराधी

Giridih : जिले के जमुआ थाना से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर देर रात को अपराधियों ने भीषण डकैती कांड को अंजाम दिया है। आधा दर्जन से अधिक की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर मनोज साव के घर पर तांडव मचाते हुए करीब 15 लाख की लूट की है। इतना ही नहीं अपराधियों ने गृहस्वामी मनोज साव और उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी किया है। अपराधियों के हमले में मनोज साव के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है। वहीं उनकी पत्नी को भी काफी चोट पहुंची है।

 

घटना के बाबत जानकारी देते हुए मनोज साव के पुत्र शुभम साव ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे वे लोग खाना खाकर सोने चले गए। इसके बाद लगभग 2 बजे अपराधी उनके दुकान का शटर तोड़कर घर में दाखिल हो गए और पिता मनोज साव और मां को कब्जे में लेकर पूरा टॉर्चर किया। इस दौरान अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की और फिर रूपये जेवरात के बारे में पूछताछ किया। इस दौरान अपराधियों ने पूरे घर में तांडव मचाते हुए पूरे घर को खंगाला और फिर 7 से 8 लाख रुपए नगद और करीब 7 से 10 लाख रुपए का जेवर निकाल लिया। रूपये और जेवर हाथ लगने के बाद अपराधी उनके बेटे के कमरे में दाखिल हुए और फिर डीवीआर के बारे में पूछा। इसके बाद तीनों को रूम में बंद करके सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर अपराधी मौके से भाग निकले।

 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories