TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ और थानेदार के आदेशों का किया जा रहा है उल्लंघन, फिर से सड़कों पर बहाया जा रहा है नाली का पानी, ग्रामीणों ने जताया विरोध

गावां : गावां राणा टोला में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को बीडीओ और थाना प्रभारी के प्रति विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाए जाने को लेकर बीडीओ और थानेदार को लिखित आवेदन देकर की शिकायत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 16, 2021 Dec 16 44 Views
Share

गावां : गावां राणा टोला में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को बीडीओ और थाना प्रभारी के प्रति विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाए जाने को लेकर बीडीओ और थानेदार को लिखित आवेदन देकर की शिकायत गई थी, जिसके आलोक में बीडीओ संतोष प्रजापति और थानेदार अनिल कुमार ने राणा टोला पहुंचकर सड़क पर नाली का गंदा पानी बहा रहे लोगों को सख्त निर्देश दिया था कि सड़क पर कोई नाली का गंदा पानी नहीं बहाएंगे, घर के बाहर सोख्ता का निर्माण कर नाली का पानी प्रवेश करवाए, यदि कोई सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाते हुए पाए गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद बीडीओ और थानेदार के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर नाली का गंदा पानी कुछ लोगों के द्वारा बहाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल से सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने से आम जानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आने जाने वाले लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार पंचायत के मुखिया को इस समस्या को लेकर शिकायत किया गया लेकिन किसी भी प्रकार का कोई सुनवाई नहीं किया गया है। कहा की जल्द ही सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने वालें लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मोहल्ले के लोगों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इधर, प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा की विगत दिनों मैंने स्वयं सभी लोगों से नाली का पानी सड़क ना बहनें का निर्देश दिया था। लेकिन इधर पुनः पानी बहाने का सूचना मिली है। मामले को लेकर स्थल पर जांच कर सड़क पर पानी बहा रहे लोगों के विरुद्ध गावां थाना में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories