TOP BANNER
Sponsored

दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंकों में लटका रहा ताला, करोड़ों रुपये का करोबार हुआ प्रभावित

गिरिडीह : केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर गुरुवार से बैंक कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गया। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण गिरिडीह जिले के सभी बैंकों में ताला लटका रहा। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के पहले दिन करोड़ों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 16, 2021 Dec 16 48 Views
Share

गिरिडीह : केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर गुरुवार से बैंक कर्मियों का दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गया। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में रहने के कारण गिरिडीह जिले के सभी बैंकों में ताला लटका रहा। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के पहले दिन करोड़ों रुपये का करोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मियों ने यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले राजा बंगला स्थित जीवन बीमा कार्यालय के समक्ष एक सभा किया।

इस दौरान बैंक कर्मियों ने केन्द्र सरकार के द्वारा बैंकों के निजीकरण किए जाने पर विरोध प्रकट किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि केन्द्र सरकार औघोगिक घरानों को लाभ पंहुचाने के उद्देश्य से बैंकों का निजीकरण करना चाहती है। कहा कि निजी कंपनियों के हाथ में बैंकों का कमान जाने के बाद प्राईवेट अस्पताल और स्कूलों की तरह ग्राहकों का शोषण किया जाने लगेगा। साथ ही ग्राहकों की बैंकों में जमा पुंजी भी खतरे मे आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के बैंक जमा नगदी का निवेश जोखिम भरा लाभ कमाने के उद्देश्य करते हैं और बैंकों के निजीकरण हो जाने से सरकारी योजनाओं के प्रति भी उदासीनता पड़ेगी साथ ही बैंकों में रोजगार के साधन को बंद कर ठेकेदारी प्रथा शुरू हो जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories