#Giridih_headlines 28 February #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih_Headlines

 

  • निमियाघाट थाना क्षेत्र के तांबा गुड़ियों में गैस जलाने में झुलसी गृहणी बबिता देवी, बचाने के दौरान पति कुलदीप भी जला, डुमरी रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद रेफर, रसोई गैस का पाइप लीक होने से लगी थी आग

 

  • बेंगाबाद स्थित पेसराटांड़ के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव के हैं दोनों घायल

 

  • सदर प्रखंड के परसाटांड़ में लगा हल्का कैम्प, आये 5 सौ आवेदन, 150 रैयतों का रसीद काटने का आदेश निर्गत, सीओ रविन्द्र सिन्हा समेत अंचलकर्मी रहे मौजूद

 

  • सीसीएल सेफ्टी बोर्ड की हुई बैठक, बोर्ड अधिकारियों ने गिरिडीह एरिया के दोनों माइंस का किया निरीक्षण, कमियों में सुधार और सुरक्षा के साथ उत्पादन पर की गई चर्चा

 

  • राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द गिरिडीह इकाई ने मनाई प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 57 वीं पुण्यतिथि, चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, ब्लड बैंक में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

 

  • बगोदर के पंचायत सचिवालय मुंडरों में प्रखंड स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, युवक-युवतियों को दी गयी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम, दी गई योजना की जानकारी

बगोदर(गिरिडीह): जन सहारा केंद्र बगोदर व युवा केंद्र, गिरिडीह के सहयोग से पंचायत सचिवालय, मुण्डरो में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय … Read more

शहर के स्टेशन रोड में खुला SRI PROFESSIONAL & SRI BOUTIQUE, मिलेंगी ये सुविधाएं

शहर के स्टेशन रोड में खुला SRI PROFESSIONAL & SRI BOUTIQUE, मिलेंगी ये सुविधाएं

गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड में शुक्रवार को SRI PROFESSIONAL & SRI BOUTIQUE का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। दुकान का उद्घाटन अनुराग राय के हाथों फीता काटकर किया गया। इस बाबत संचालक निशांत राय ने बताया गया कि यहां पर बुटीक में लहंगा, साड़ी, कुर्ती, प्लाजो,गाउन इत्यादि उपलब्ध है। वहीं श्री प्रोफ़ेशनल में लोरियल, वेला, जीके, सॉकॉफ, लोटस, सेसर्ल्स, ओ3प्लस, एरोमा मैजिक इत्यादि मौजूद है। इसके साथ ही स्मार्ट बॉन, क्रेट्रिन ट्रीटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही शुरुआत के 15 दिनों तक 30 % व एक साल के लिए सदस्यता लेने पर को 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

 

उद्घाटन अवसर पर अनुराग राय, कोमल राय, निशांत राय, विक्रांत यादव, शावन, विवेक ठाकुर, अरविंद, ब्रजो नंदी ,आत्मानंद कुमार आदि शामिल थे ।