#Giridih_headlines 26 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

#Giridih-Headlines

 

  • बेंगाबाद थाना क्षेत्र में मिले दो कोरोना संदिग्ध, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की पहल पर भिजवाया गया सदर अस्पताल, घरों में दुबके लोग.

 

  • कोरोना से बचाव को लेकर अभियान, शहरी इलाकों में नगर निगम के द्वारा अग्निशमन विभाग के सहयोग से किया गया सैनिटाइज.

 

  • मुम्बई समेत अन्य महानगरों में फंसे हैं झारखंड के अलग-अलग जिलों के मजदूर, वीडियो संदेश भेज कर बतायी अपनी परेशानी, वापस लाये जाने की लगा रहे हैं गुहार.

 

  • राशन की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, धनवार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर दो किराना दुकानों पर मामला दर्ज.

 

  • लॉकडाउन के बावजूद भी नियम तोड़ घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस सख़्त, बरसाई लाठियां, करवाया उठक बैठक.

 

  • माले और कैम्पस ग्रुप ऑफ ट्रस्ट की पहल, जरूरतमंदों के बीच किया मास्क का वितरण, हर वर्ग के कर्मियों और जरूरतमंदों के बीच किया जाएगा 1 हजार मास्क का वितरण.

 

  • लॉकडाउन के दौरान दवा दुकानों में देखी जा रही भीड़, एसपी सुरेंद्र झा ने मेडिकल स्टोर का दौरा कर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का दिया निर्देश,गिरिडीह जिला संगठन ने भी सभी सदस्यों को दुकान के बाहर 1-1 फिट की दूरी बनाए रखने की दी सलाह.

 

  • नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में विवादित ज़मीन पर जेसीबी लेकर भीड़ के साथ पहुंचा भू माफिया, सूचना पर दूसरा पक्ष भी पहुंचा, जमकर विवाद की सूचना, लॉकडाउन और जानकारी के बावजूद खामोश रही पुलिस, एक पक्ष ने पुलिस पर असहयोग का लगाया आरोप, की उचित जांच की मांग.

बिना कैश मेमो के ज्यादा दाम में बेचा जा रहा था खाद्यान्न, धनवार थाना में मामला दर्ज

बिना कैश मेमो के ज्यादा दाम में बेचा जा रहा था खाद्यान्न, धनवार थाना में मामला दर्ज

गिरिडीह : जिले के धनवार थाना क्षेत्र में गुरुवार को राशन की जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोप में दो किराना … Read more

लॉकडाउन को लेकर राहत पैकेज : जनधन खाताधारकों को 3 महीने तक 500 रुपये, मुफ्त सिलेंडर समेत अन्य कई घोषणाएं

लॉकडाउन को लेकर राहत पैकेज : जनधन खाताधारकों को 3 महीने तक 500 रुपये, मुफ्त सिलेंडर समेत अन्य कई घोषणाएं

S. desk : कोरोना महामारी से निबटने को लेकर केंद्र सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज का एलान … Read more

#Giridih_headlines 25 March #Giridih_news #giridih_hindi_news

Giridih_Headlines

  • बराकर शिव मंदिर के समीप पेड़ से लटका मिला एक शख्स का शव, रानिखावा निवासी शंकर विश्कर्मा के रूप में हुई मृतक की पहचान, पड़ताल में जुटी पुलिस.

 

  • लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया शहर का निरीक्षण.

 

  • खाद्य सामग्री के कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने को लेकर पुलिस कृतसंकल्पित, सूचना दिए जाने को लेकर जारी किया गया नम्बर, एसपी सुरेन्द्र झा ने दी जानकारी.

 

  • जिले में सैनिटाइजर की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने उठाया कदम, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रही सैनिटाइजर, जल्द आमलोगों के लिए होगा उपलब्ध.

 

  • लॉकडाउन के बावजूद घरों से बाहर निकलने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, लोगों से करवाया गया उठक बैठक

 

  • सदर अस्पताल में स्क्रीनिंग को लगी मजदूरों की कतार, बाहर से लौटे करीब 6 सौ लोगों ने कराई जांच