AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आधार सेंटर नहीं होने से अवैध रूप से बन रहा आधार, माले नेता ने किया आधार सेंटर खोलने की मांग

गावां, गावां प्रखंड में आधार कार्ड सेंटर नहीं होने के चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को आधार में हुई गलतियों को ठीक कराने के लिए गिरीडीह जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है या फिर कोडरमा जिला के बासोडीह का चक्कर काटना पड़ता है। वही कई बार तो बिना बनाये मायूस होकर लौटना पड़ता है। जिससे ग्रामीण काफी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गावां प्रखंड में आधार कार्ड सेंटर नहीं होने के चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को आधार में हुई गलतियों को ठीक कराने के लिए गिरीडीह जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है या फिर कोडरमा जिला के बासोडीह का चक्कर काटना पड़ता है। वही कई बार तो बिना बनाये मायूस होकर लौटना पड़ता है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। इसे देखते हुए कई लोगों द्वारा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर आधार कार्ड बनाया जा रहा है और लोगों से 300 रुपए से लेकर हजारों रुपए तक उगाही की जा रही है। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार उपायुक्त व बीडीओ से शिकायत किया है मगर अब तक सेंटर नही खोला गया है। इस संबंध में भाकपा माले प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि आज के दिनों में कोई भी सरकारी काम बिना आधार कार्ड का नही होता है। वहीँ गावां प्रखंड में एक भी सेंटर नही खोला गया है जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका फायदा उठा कर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से आधार कार्ड बनाया जा रहा है और उनसे पैसों की वसूली की जा रही है। मगर गरीब लोग इसके बावजूद आधार नही बना पा रहे है। उन्होंने गिरीडीह उपायुक्त महोदय से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गावां प्रखंड मुख्यालय में आधार सेंटर खोला जाए जिससे यंहा के ग्रामीणों को आधार बनाने में आसानी हो सकें।
इधर बीडीओ संतोष प्रजापति से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गावां प्रखंड में आधार सेंटर नही है इसकी उन्हे कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मीडिया द्वारा उन्हें अवैध वसूली के बारे में भी पता चला है। बहुत जल्द वे गावां प्रखंड मुख्यालय में आधार सेंटर खोलने का प्रयास करेंगे व अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले लोगों को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories