TOP BANNER
Sponsored

झामुमो की बेबी देवी और आजसू की यशोदा में कांटे की टक्कर

सातवां राउंडः आजसू 1551 वोट से अब भी आगे सातवें राउंड की गिनती के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी, जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को फिर से पीछे छोड़ती नजर आ रही है. बता दें, सातवें राउंड के बाद जेएमएम को 24006 वोट मिले है. वहीं आजसू पार्टी को 25557 मत मिले हैं. जबकि एआईएमआईएम को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 8, 2023 Sep 8 48 Views
Share

सातवां राउंडः आजसू 1551 वोट से अब भी आगे

सातवें राउंड की गिनती के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी, जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को फिर से पीछे छोड़ती नजर आ रही है. बता दें, सातवें राउंड के बाद जेएमएम को 24006 वोट मिले है. वहीं आजसू पार्टी को 25557 मत मिले हैं. जबकि एआईएमआईएम को 1129 वोट मिले हैं.

छठां राउंडः आजसू प्रत्याशी फिर से आगे
छठे राउंड के बाद आजसू पार्टी फिर से 2469 वोट से आगे चल रही है. इस राउंड की गिनती के बाद जेएमएम को 20303 वोट मिले है. आजसू पार्टी को 22772 वोट मिले है जबकि एआईएमआईएम को 840 मत मिले हैं.

MIDDLE
Sponsored

पांचवा राउंडः जेएमएम से आगे निकली आजसू प्रत्याशी
पांचवे राउंड की गिनती के बाद 1130 वोटों से आजसू पार्टी जेएमएम से आगे निकल गई है. पांचवे राउंड के बाद जेएमएम को 17356 मिले है. आजसू पार्टी को 18486 वोट मिले है जबकि एआईएमआईएम को 681 मत मिले हैं.

चौथा राउंडः यशोदा देवी से बेबी देवी फिर आगे
चौथे राउंड की गिनती भी पूरी हो चुकी है. इस राउंड की काउंटिंग के बाद बेबी देवी फिर से एक बार आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है. चौथे राउंड के बाद जेएमएम 670 वोट से आजसू से आगे चल रही है. इस राउंड में जेएमएम को 14661 मत मिले है जबकि आजसू को 13991 वोट मिले हैं. वहीं एआईएमआईएम को 595 वोट मिले हैं.

तीसरा राउंडः यशोदा देवी को पीछे छोड़ फिर आगे बढ़ी बेबी देवी
तीसरे राउंड की गिनती के बाद जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी आजसू प्रत्याशी को फिर से पछाड़ते हुए आगे निकल गई है. बेबी देवी इस राउंड के बाद 2690 वोटों की बढ़त के साथ यशोदा देवी से आगे चल रही है. इस राउंड के बाद जेएमएम को 11495 वोट मिले है. वहीं आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 8805 मत मिले है.

MIDDLE
Sponsored

दूसरा राउंडः यशोदा देवी को पछाड़ बेबी देवी आगे
दूसरे राउंड की मतगणना भी पूरी हो गई है जिसमें जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी 1341 मतों से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी से आगे चल रही है. बता दें, जेएमएम को दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 7314 वोट मिले है. जबकि आजसू को 5973 मत मिले हैं. वहीं एआईएमआईएम को 125 वोट मिले हैं.

पहला राउंडः बेबी देवी से आगे चल रही यशोदा देवी
बता दें, पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है जिसमें आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 4555 वोट मिले है जबकि जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को 2859 वोट मिले है. आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1696 वोट से बेबी देवी से आगे चल रही है. वहीं एआईएमआईएम को 55 वोट मिले हैंजे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories