TOP BANNER
Sponsored

गावां CHC में एएनएम की मौत पर शोक सभा का आयोजन, आर्थिक सहयोग करने का भी लिया गया निर्णय

गावां : एएनएम डोली कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत पर शनिवार को गावां सीएचसी में शोक सभा का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बता दें कि गावां सीएचसी में कार्यरत्त एएनएम डोली कुमारी शुक्रवार को गावां से ड्यूटी कर अपने कान इलाज करवाने गिरिडीह जा रही थी। इसी दरम्यान जमुआ के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 18, 2021 Dec 18 39 Views
Share

गावां : एएनएम डोली कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत पर शनिवार को गावां सीएचसी में शोक सभा का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। बता दें कि गावां सीएचसी में कार्यरत्त एएनएम डोली कुमारी शुक्रवार को गावां से ड्यूटी कर अपने कान इलाज करवाने गिरिडीह जा रही थी। इसी दरम्यान जमुआ के चंदा चौक पर उनकी बाईक को पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना में डोली कुमारी की मौत हो गई।
घटना के दूसरे दिन शनिवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने आपसी चंदा कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया।

मौके पर आयुष चिकित्सक हबीबुल्लाह खान, बीपीएम प्रमोद बर्णवाल, बीटीएम गंगा राणा, एएनएम रेणु कुमारी, सम्मी कुमारी, नील कुसुम, प्रियंका मरांडी, एमपीडब्लु अनिल साव, काली किंकर, शिशिर उपाध्याय, सौरभ कुमार, आलोक कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
*रिपोर्टर : सागर गुप्ता*

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories