AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाल संरक्षण समिति को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन का काम सराहनीय है : थानेदार गावां : ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के द्वारा गावां मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं पर्यवेक्षिका अनिता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन का काम सराहनीय है : थानेदार

गावां : ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के द्वारा गावां मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं पर्यवेक्षिका अनिता यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बाल संरक्षण समिति को हर हाल में जवाबदेह एवं सशक्त बनाना है,पुलिस विभाग बाल शोषण मुक्त समाज बनाने में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दुहराती है।
बाल विवाह,बाल व्यापार एवं बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में हम लोग पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के बीच कार्यशाला का आयोजन कर बाल अधिकारों को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने की पहल वंदनीय है। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका अनिता यादव ने कहा कि सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा अब तक 84 जगहों पर बाल संरक्षण समिति का गठन भी किया जा चुका है,गठित हो चुकी समितियों को इनके लोग सशक्त एवं जवाबदेह बनाने का कार्य भी कर रहे हैं।
कार्यशाला के माध्यम से बाल संरक्षण समिति के कार्य,उद्देश्य, बाल विवाह एवं बाल व्यापार को कैसे रोकें ? बाल श्रम मुक्त समाज का निर्माण कैसे हो ? इन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

मुख्य अतिथि की मौजूदगी में बाल श्रम मुक्त मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यशाला का संचालन बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन मो.आरिफ अंसारी के द्वारा किया गया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,सागर चौधरी,भीम रविदास,जयराम यादव,संजय कुमार, रौशन कुमार,अनिता यादव,संजू देवी,गुलशन आरा,प्रेमा देवी,चंचला कुमारी,सरिता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेन्द्र पंडित,उदय राय,सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मो.आरिफ़ अंसारी,कृष्णा पासवान,सुरेन्द्र सिंह,अमित कुमार,श्रीराम कुमार,शिवशक्ति कुमार,बिक्कू कुमार, विरेंद्र यादव, वेंकटेश प्रजापति, सतीश मिस्त्री,राजेश शर्मा,भीम चौधरी,राजेश शर्मा सहित लगभग सैकड़ों लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories