TOP BANNER
Sponsored

पति ने कर ली दूसरी शादी, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सांख निवासी अजय यादव 35 वर्ष पिता दोदी महतों की शादी 10 वर्ष पूर्व तिसरी के मंझिलाडीह निवासी संजू देवी से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा इसके बाद दो बच्चे भी हुए। बाद में पति ने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने लगा व

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 11, 2021 Dec 11 43 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सांख निवासी अजय यादव 35 वर्ष पिता दोदी महतों की शादी 10 वर्ष पूर्व तिसरी के मंझिलाडीह निवासी संजू देवी से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा इसके बाद दो बच्चे भी हुए। बाद में पति ने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने लगा व उनलोगों को घर से मायके भगा दिया। दो साल से विवाहिता अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। इधर कुछ दिन पूर्व पता चला कि महिला का पति अजय यादव दूसरी शादी कर लिया है।

जानकारी मिलने पर महिला ने अपने मां पिता के साथ गावां आकर गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन में कहा गया है कि उसका पति हमेशा मारपीट करता था व 2 लाख रुपये मायके से मांग कर लाने कहता था। देने में असमर्थ होने पर मारपीट कर भगा दिया। इधर पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इधर गावां पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories