TOP BANNER
Sponsored

चोरों ने एक मकान से नगद समेत अन्य कीमती सामान किया गायब, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित आंनद नगर में सोमवार को एक घर से चोरों ने नगदी व जेवरात की चोरी कर ली है। घटना को लेकर गृहस्वामी दिवाकर कुमार राय ने पचम्बा थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।   इस बाबत भुक्तभोगी दिवाकर कुमार राय ने बताया कि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 7, 2021 Dec 7 35 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित आंनद नगर में सोमवार को एक घर से चोरों ने नगदी व जेवरात की चोरी कर ली है। घटना को लेकर गृहस्वामी दिवाकर कुमार राय ने पचम्बा थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

इस बाबत भुक्तभोगी दिवाकर कुमार राय ने बताया कि सोमवार को किसी जरूरी काम से वो घर बंद कर दोपहर के करीब 12 बजे बगोदर गए थे। इसके बाद रात के करीब 10.30 बजे वे जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूट कर बिखरा हुआ था। इसके बाद अगल बगल के लोगों को सूचना दिए जाने पर लोग जुटे और जब घर के अंदर प्रवेश किया तो पाया कि कागज़ात बिखरे हुए थे। वहीं गोदरेज का लॉक तोड़ उसमें रखा 2 लाख 90 हजार नगद, 12 ग्राम सोने का एक चैन और 6 ग्राम सोने का कान वाला गायब था।

घटना के बाद दिवाकर कुमार राय ने पचम्बा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर गश्ती में निकले इस्माइल मरांडी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories