Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीटकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

7,167
Below feature image Mobile 320X100

धनवार : धनवार थाना क्षेत्र के नायकडीह में शनिवार की देर शाम संपति विवाद को लेकर बड़े भाई व भतीजो ने 35 वर्षीय दिव्यांग पिंटू यादव  की टांगी व लोहे की रड  से  पीटपीट हत्या कर दी। जबकि बीच बचाव करने पहुंचे मंझले भाई दिनेश यादव तथा उसकी पत्नी बसंती देवी को गंभीर  रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक चार भाइयो में सबसे छोटा था और अविवाहित भी था। सूचना मिलते ही मौके पर धनवार थाना एसआई सह प्रभारी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार,एसआई राहुल चौबे घटना स्थल पर पहुंचे और शव को जब्त कर मामले की पड़ताल में जुटे गए हैं। घटना के बाद सभी आरोपित
घर से फरार हो गए। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी
कर रही है। जानकारी के अनुसार देर शाम को संपति विवाद को लेकर बड़ा भाई जयदेव यादव, भतीजा बबलू यादव व अंकित यादव के साथ पिंटू का विवाद हो गया। जिसके बाद यह  विवाद  खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। भाई व भतीजो ने उसे पहले घर के अंदर, फिर चिल्लाते हुए घर से  बाहर  निकला तो वहां भी टांगी व रड से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना  की सारी वारदात मृतक के घर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद  हो  गई है। मोबाइल से भी कुछ लोगो ने इसका वीडियो बनाया है। मृतक की भतीजी अंशु कुमारी ने बताया कि उसके बड़े चाचा जयदेव यादव व छोटे चाचा पिंटू यादव के साथ संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद बड़े चाचा व चचेरे भाइयो ने टांगी व लोहे की रड से पिट पिट कर हत्या कर दी।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250