TOP BANNER
Sponsored

गावां के माल्डा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन, छात्राओं को कानून के प्रति किया गया प्रेरित

गावां : शुक्रवार को नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कानूनी साक्षरता क्लब में राष्ट्रीय संविधान दिवस के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 26, 2021 Nov 26 48 Views
Share

गावां : शुक्रवार को नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव के मार्गदर्शन में गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कानूनी साक्षरता क्लब में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक सहायता केंद्र प्रखंड गांवा कार्यालय के पीएलवी मुकेश कुमार वर्मा, सहदेव साव ने उपस्थित बच्चों को भारतीय संविधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। साथ ही क्विज, डिबेट, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्य पर कार्यक्रम किया गया जिसमें छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया वार्डन खुशबू कुमारी व बच्चें नीतू कुमारी, सोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, शबनम अली, इंदु कुमारी, बिंदु कुमारी, दीया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, जुली कुमारी, मंजू कुमारी, बिंदु कुमारी, ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी, काजल कुमारी, मीना कुमारी, ललिता कुमारी समेत कई छात्रा उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories