AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंनौस का प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधियों के खिलाफ 26 नवंबर को गांवा चलो और जन आंदोलन को तेज़ करने का लिया गया प्रस्ताव

गावां :गांवा प्रखंड अंतर्गत निमाड़ीह पंचायत के उत्क्रमित उवि बिष्णुटीकर के समक्ष इंकलाबी नौजवान सभा का गांवा प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई l कार्यक्रम की अध्यक्षता इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव एवं संचालन राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया l *बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव जी उपस्थित हुए* l


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां :गांवा प्रखंड अंतर्गत निमाड़ीह पंचायत के उत्क्रमित उवि बिष्णुटीकर के समक्ष इंकलाबी नौजवान सभा का गांवा प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई l कार्यक्रम की अध्यक्षता इंनौस प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव एवं संचालन राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया l *बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव जी उपस्थित हुए* l बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, प्रखंड एवं अंचल में स्थाई बीडीओ व सीओ देने की गारंटी करने ,जनता के जन समस्याओं राशन, पेंशन, आवास को जल्द समाधान करने  01 दिसंबर से पैक्स के जरिये 2100/- रु प्रति क्विंटल धान खरीदने की गारंटी करने, क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ साथ ही सोनू रविदास के हत्यारे को फांसी  और गांवा थानेदार को बर्खास्त करने आदि मांगो को लेकर आगामी 26 नवम्बर से गांवा प्रखंड के सभी किसान – मजदूर, छात्र – नौजवान हजारों हजार की संख्या में प्रखंड मुख्यालय के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी l_
*रोजगार के अवसरों को मुहैया कराने वाले सभी सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है – राजकुमार यादव*
_धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें कहा कि देश के अंदर नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। एक तरफ रोजगार के अवसरों को मुहैया कराने वाली सभी सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। वहीं विभागों में खाली पड़े हुए लाखों पदों पर बहालियां नहीं हो रही हैं। *वहीं तीन कृषि कानून की वापसी के ऐलान पर कहा कि यह किसानों के संगठित आंदोलन व सैंकड़ों किसानों की शहादत के करण देश की ऐतिहासिक जीत है। महंगाई पर लगाम लगाने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार में आवश्यक वस्तु तथा डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल की कीमत आसमान छू रही है*। आज देश के विकास के लिए राजनीति में युवाओं की भागीदारी निश्चित तौर पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक युवा वर्ग देश के विकास के लिए कदम नहीं बढ़ाएंगे तो देश का विकास नहीं हो सकता है। बैठक में रोजगार, शिक्षा, किसान आंदोलन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई अहम फैसले भी लिए गए l_
बैठक में मंझने मुखिया अजित कुमार चौधरी,पवन कुमार चौधरी,इंनौस जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, अकलेश यादव, जीतेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, पंकज दास, मनोहर यादव,रंजीत कुमार, उमेश राय, बीरेंद्र मिस्त्री, नितेश मोदी, नरेश यादव, सिकेंदर पासवान,मनीष कुमार, राकेश कुमार, अशोक यादव,उपेंद्र यादव, भूषण कुमार, पंकज मिस्त्री, सुधीर कुमार, ऋषि कुमार, प्रभात सिन्हा, बंटी खान समेत सैकड़ो नौजवान भाग लिए

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories