TOP BANNER
Sponsored

बाल मतदाताओं में दिखा उत्साह, 21 वोट पाकर पूजा कुमारी मुखिया निर्वाचित

गावां : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा प्रखंड अंतर्गत चयनित 70 बाल मित्र ग्रामों में इनदिनों बाल पंचायत का चुनाव चल रहा है। बाल पंचायत चुनाव हेतु एक सप्ताह पूर्व सभी बाल मित्र ग्रामों में बच्चों ने ग्राम स्तरीय बैठक कर प्रक्रिया के तहत कुल 11 उम्मीदवारों का चयन किया था। चुनाव संचालन समिति की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 23, 2021 Nov 23 33 Views
Share

गावां : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा प्रखंड अंतर्गत चयनित 70 बाल मित्र ग्रामों में इनदिनों बाल पंचायत का चुनाव चल रहा है। बाल पंचायत चुनाव हेतु एक सप्ताह पूर्व सभी बाल मित्र ग्रामों में बच्चों ने ग्राम स्तरीय बैठक कर प्रक्रिया के तहत कुल 11 उम्मीदवारों का चयन किया था। चुनाव संचालन समिति की निगरानी में सभी उम्मीदवारों को लकी-ड्रा के माध्यम से चुनाव चिन्ह कुर्सी, मोबाइल, दिवाल घड़ी, पतंग, जलता हुआ दीप, किताब, कार, बैट बल्ला, चिड़िया, छाता और टोपी आवंटित किया गया। बाल उम्मीदवारों को प्रचार -प्रसार हेतू पांच दिन का समय भी दिया गया था। बाल मित्र ग्राम हरलाघाटी, डोंगरिया, कानीकेन,
कालापत्थर, धरवे,नावाडीह, कुसमय, पुरनाडाबर, डोमनी, बगजन्त, हरदिया, घोसी, गड़गी,
हेटली कहुवाई, धनेपुर, झाराढाब सहित दो दर्जन से ज्यादा बाल मित्र ग्रामों में अब तक बाल पंचायत चुनाव करवाया जा चुका है। बाल मित्र ग्राम घोसी के मुखिया रोहित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में काम करेंगे। हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के साथ – साथ ,बाल श्रम,बाल विवाह एवं बाल व्यापार जैसी सामाजिक कुरीतियां रुके, इसको लेकर बाल पंचायतें ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाती रहेंगी। समाजसेवी मेवालाल रजवार ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बच्चों में इस तरह से नेतृत्व छमता को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है, बाल पंचायतों का हर गांवों में चुनाव करवाया जा रहा है, यह सराहनीय कदम है। बाल पंचायत के बच्चे भावी कल के नेता हैं। बाल पंचायत के बच्चे आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

बाल पंचायत चुनाव सफल बनाने में ग्राम स्तर पर चयनित चुनाव संचालन समिति के सदस्यगण, गांव के बच्चे,स्कूल प्रबंधन समिति के लोग,शिक्षक, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता उदय राय,मो.आरिफ अंसारी,कृष्णा पासवान, सुरेंद्र सिंह,विरेंद्र यादव, बिक्कू कुमार,श्रीराम कुमार, अनिल कुमार,राजेश शर्मा,अमित कुमार,भीम चौधरी,शिवशक्ति कुमार,प्रीति कुमारी, वेंकटेश प्रजापति, पंकज कुमार,सतीश मिस्त्री, नीरज कुमार एवं सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी लगे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories