AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सोनू के हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ निवासी सोनू रविदास के हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार सूरज कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार की शाम गावां बाजार में ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम से पूर्व गावां काली मंडा मंदिर के प्रांगण में मृतक सोनू रविदास के आत्मा शांति


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ निवासी सोनू रविदास के हत्यारों को फांसी देने व गावां थानेदार सूरज कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार की शाम गावां बाजार में ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम से पूर्व गावां काली मंडा मंदिर के प्रांगण में मृतक सोनू रविदास के आत्मा शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद पूरे गावां बाजार में कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। वहीं गावां थानेदार सूरज कुमार को बर्खास्त करों, पुलिस प्रशासन हाय-हाय, पुलिस की मनमानी नहीं चेलगी, हत्यारों को फांसी दो आदि के नारे भी लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि बाजार से काम करके घर जाने के दौरान सोनू को अगवा कर हत्या कर देना की घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे अपराधियों को पुलिस को फांसी देकर सूली पर लटका देने चाहिए। ताकि इस प्रकार के घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधी हज़ार बार सोचें। कहा कि पुलिस यदि सक्रियता दिखाती तो आज सोनू जिंदा होता है।
मौके पर भगवान दास बरनवाल, पवन चौधरी, अरुण चौधरी, अमित बरनवाल, रंधीर चौधरी, रंजीत चौधरी, गणेश यादव, नरेश राणा, अजीत शर्मा, पवन राम, दिनेश बरनवाल, गणेश राम, राजेश तुरी, सचिन कुमार, सुरेश चौधरी, उमेश दास समेत कई लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories