AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीड़ित परिवार से मिला झामुमो जिला उपाध्यक्ष, स्वजनों को बंधाया ढांढस

गावां : झामुमो जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी रविवार को गावां प्रखंड के सेरूआ मुसहरी टोला पहुंचे और मृतक सोनू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और स्वजनों को ढांढस बंधाया। मृतक सोनू की मां सुमा देवी ने हत्यारों को फांसी देने व राज्य सरकार से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : झामुमो जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी रविवार को गावां प्रखंड के सेरूआ मुसहरी टोला पहुंचे और मृतक सोनू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और स्वजनों को ढांढस बंधाया। मृतक सोनू की मां सुमा देवी ने हत्यारों को फांसी देने व राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की। सुमा देवी ने थानेदार द्वारा बरती गई लापरवाही व उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार को भी बताया।

कहा कि उनका पुत्र सोनू रविदास जब देर शाम तक बाजार से काम करके घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना थानेदार को दी गई, लेकिन थानेदार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण मेरे बेटे की हत्या हुई है। उन्होंने सफीक अंसारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। इसपर जिला उपाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। थानेदार द्वारा बरती गई लापरवाही को भी वरीय अधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ मुसहरी टोला निवासी चिंतामन रविदास के 18 वर्षीय पुत्र सोनू रविदास गावां बाजार के दुबे नर्सिंग होम से काम करके घर जाने के दौरान गायब हो गया था। जिसका छह दिनों के बाद पुलिस ने नदी में गड़ा हुआ शव बरामद किया था। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, निरंजन सिंह, सोनू कुमार, विनय सिन्हा, मो कलीम, प्रदीप सिंह, उमेश रविदास, मंसूर आलम, पंकज सिंह समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories