TOP BANNER
Sponsored

मृतक सोनू के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी, परिजनों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग

गावां : शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी मृतक सोनू के परिजनों से मिलने सेरुआ पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिया साथ ही मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्हे ग्रामीणों ने सारा वृतांत विस्तार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 20, 2021 Nov 20 22 Views
Share

गावां : शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी मृतक सोनू के परिजनों से मिलने सेरुआ पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लिया साथ ही मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्हे ग्रामीणों ने सारा वृतांत विस्तार पूर्वक सुनाया साथ ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के लापरवाही के बारे में और परिजनों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को भी बताया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर के साथ मरांडी के समक्ष मांगों को रखते हुए कहा कि सर्वप्रथम आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए, वहीं मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। इसके अलावा जिस प्रकार थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही किया गया साथ ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी सूरज कुमार ने फरियाद करने के दौरान दुर्व्यवहार किया उसके लिए थाना प्रभारी को बर्खास्त करवाने की मांग की।

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1755615684612204/

जिसके जवाब में मरांडी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी सारी मांगो का वे समर्थन करते है और उसे पूरा करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए वो सरकार से बात करेंगे। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि पूरे घटना में थाना प्रभारी का लापरवाही सामने आया है। जिस दिन मृतक के परिजनों ने उनके पास फरियाद लेकर पहुंचे उस दिन वे तुरंत पेट्रोलिंग में निकल जाते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मगर थाना प्रभारी पेट्रोलिंग में ना जाकर उन्हें कल छानबीन करने की बात को कहा। उन्होंने साथ ही बताया कि जैसी उन्हे जानकारी प्राप्त हुई उसके हिसाब से थाना प्रभारी खेरडा मोड़ में रात भर पैसों की तसीली में व्यस्त थे। पूरे घटना क्रम को देखते हुए उनका माना है कि थाना प्रभारी पर कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही पूरे मामले की भी जांच होनी चाहिए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories