TOP BANNER
Sponsored

गावां प्रखंड के पसनौर से शुरू हुआ आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, ऑन द स्पॉट कई मामले का हुआ निष्पादन

गावां : गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत से आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पसनौर पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिया गया। मनरेगा बीपीओ अजित चौधरी व बीपीआरओ संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 16, 2021 Nov 16 49 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत से आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पसनौर पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ दिया गया। मनरेगा बीपीओ अजित चौधरी व बीपीआरओ संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्धघाटन किया गया। मौके पर मनरेगा बीपीओ अजित चौधरी ने कहा कि आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्यक्रम के तहत सभी योजनाओं की जानकारी आप ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी।

ई श्रम योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया व मनरेगा में अधिक से अधिक संख्या में जॉब कार्ड बनाकर काम करने के लिए लोगो को कहा गया। और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में लोगों को बताया गया। सभी विभाग के कर्मी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के आवेदन पर अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आज 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में ग्रामीण द्वारा आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उन आवेदनों को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। आवेदक अपना आवेदन को खुद ट्रैक कर सकते हैं। आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी से आवेदक को अवगत भी कराया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories