TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी के अभिषेक ने NEET परीक्षा 2021 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार सिंह ने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा करवाई जाने वाली संयुक्त पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET)-2021 में 1670 वां रैंक लाकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया और विद्यालय परिवार एवं शहर को सम्मान दिलवाया। अभिषेक एक संघर्षरत छात्र है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 4, 2021 Nov 4 16 Views
Share

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार सिंह ने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा करवाई जाने वाली संयुक्त पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET)-2021 में 1670 वां रैंक लाकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया और विद्यालय परिवार एवं शहर को सम्मान दिलवाया। अभिषेक एक संघर्षरत छात्र है। गिरिडीह में अपने नाना के सानिध्य में रहकर लक्ष्य को पा लेने की सिख ले, अपने आपको सिद्ध किया है। और बताया कि अभिभावकों ने मुझ पर विश्वास किया और हमारे विद्यालय के गुरुजनों ने उचित मार्गदर्शन दिया साथ ही साथ निरंतर प्रेरित किया कि कठिन परिश्रम, जुझारूपन एवं सुनियोजित तौर-तरीकों से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। मैं गुरुजनों का आभारी हूं । इसे कहने के लिए मेरे पास कोई शब्द ही नहीं है, जिससे मैं कुछ कह सकूं।

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि सबसे पहले मैं अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बचपन से ही यह एक होनहार छात्र रहे हैं। क्योंकि इनकी एलकेजी से ही शिक्षा दीक्षा हमारे विद्यालय से हुई है। मुझे आशा थी लेकिन मेरी आशा को विश्वास में बदलने का काम हमारे इस छात्र ने किया है। NEET जैसी परीक्षा, जैसे लक्ष्य को पाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन उस चुनौती को स्वीकार कर हमारे छात्र ने उसे साबित किया है। और हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आगे भी वे लगन के साथ बढ़ते रहेंगे। प्रदर्शन के आधार पर देखा जाए तो इनका प्रयास शानदार है और रैंकिंग के आधार पर इन्हें एम्स जैसे देश के उच्च संस्थान के द्वारा संचालित करवाए जाने वाले कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories