TOP BANNER
Sponsored

व्यख्याता पर परीक्षा दे रही छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, व्यख्याता ने कही ये बात

गिरिडीह : श्री आर के महिला कॉलेज में इनदिनों चल रहे स्नातक सेमेस्टर 4 की परीक्षा के दरम्यान परीक्षा दे रही एक छात्रा ने व्याख्याता पूरण साव पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं इस मामले को लेकर कॉलेज में हंगामा भी हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और पुरे मामले

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 30, 2021 Oct 30 32 Views
Share

गिरिडीह : श्री आर के महिला कॉलेज में इनदिनों चल रहे स्नातक सेमेस्टर 4 की परीक्षा के दरम्यान परीक्षा दे रही एक छात्रा ने व्याख्याता पूरण साव पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं इस मामले को लेकर कॉलेज में हंगामा भी हुआ. मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और पुरे मामले को सुना. दरअसल हिस्ट्री की परीक्षा दे रही छात्रा का आरोप है कि परीक्षा के दौरान व्याख्याता ने उसके प्रश्न पत्र पर टिक लगा दिया. प्रश्न पत्र पर उन्होंने अपना नम्बर भी लिख दिया. इतना ही नहीं परीक्षा देकर निकलने के समय व्यख्याता ने उसके हाथ को पकड़ लिया.

इधर इस मामले पर व्याख्याता पूरण साव ने बताया कि परीक्षा समय समाप्त हो जाने के बाद भी छात्रा कॉपी जमा नहीं कर रही थी. इसके बाद उन्होंने कॉपी छिनने का प्रयास किया तो उल्टे छात्रा ने उन्हें बता देने कि धमकी देने लगी. उसने बात करवाने के लिए नम्बर मांगा तो उन्होंने नम्बर दिया. कहा कि छेड़खानी का आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है.

वहीं इस पुरे मामले पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि मैं व्याख्याता पूरण साव को व्यक्तिगत रूप से अच्छे से जानता हूँ. आजतक इनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भी दी गयी है.लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है. आज जो शिकायत मिली है वह जांच का विषय है. जांच के बाद ही इसपर कुछ बता पाऊंगा.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories