AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चैताडीह मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

गिरिडीह : चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई में शुक्रवार की रात एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा निवासी गुलाब मिश्रा की पत्नी चंचला मिश्रा थी। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में परिजनों ने केंद्र


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई में शुक्रवार की रात एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा निवासी गुलाब मिश्रा की पत्नी चंचला मिश्रा थी। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में परिजनों ने केंद्र में हंगामा भी किया। मामले की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।

बताया गया कि गुरुवार को चंचला को प्रसव के लिए लाया गया था। जहां रात में ऑपरेशन से उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से चंचला की हालत बिगड़ने लगी थी। बताया कि उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। इसकी जानकारी कई बार अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन किसी ने मरीज की सुध नहीं ली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान शुक्रवार की शाम चंचला की हालत और बिगड़ गई इस दौरान एक नर्स ने खून की कमी बता उसे धनबाद ले जाने को कहा। वहीं कुछ ही देर में दूसरी नर्स ने मौत हो जाने की बात बताई।

घटना की सूचना पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए धरना पर बैठ गए।

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories