TOP BANNER
Sponsored

गावां के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों के झुंड के आने की संभावना, वन विभाग सक्रिय

गावां : प्रखंड के सीमावर्ती गांवों से मंगलवार की शाम गावां की ओर हाथियों के झुंड के आने की आशंका है। गावां वन विभाग इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं ग्रामीणों में भी दशहत का माहोल है। बताया गया कि सबसे पहले गावां के सीमावर्ती क्षेत्र सतगावां में लगभग 8 से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 19, 2021 Oct 19 34 Views
Share

गावां : प्रखंड के सीमावर्ती गांवों से मंगलवार की शाम गावां की ओर हाथियों के झुंड के आने की आशंका है। गावां वन विभाग इसे लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं ग्रामीणों में भी दशहत का माहोल है। बताया गया कि सबसे पहले गावां के सीमावर्ती क्षेत्र सतगावां में लगभग 8 से 10 हाथियों का झुंड घुस आया। जिसके बाद सतगावां के फारेस्ट टीम ने ढोल नगाड़े और पटाखे जलाकर हाथियों को गांव से निकाला। इसके बाद हाथियो के झुंड ने अपना रुख गावां की ओर कर लिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर भेजने के लिए गुहार लगाई है। गावां वनरक्षी पवन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने सतगावां फारेस्ट ऑफिस में बात किये जिससे पता चला कि हाथियों का झुंड अभी सतगावां जंगल मे ही है। अगर गावां प्रखंड में घुसती है तो पटाखा व ढोल नगाडा लेकर हाथियो का झुंड भगाने का कोशिश करेंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध करते हुए कहा कि रात के समय मे जंगल की ओर नही जाए और अपने अपने घर के अंदर की सोये। अगर रात में हाथियो की झुंड गावां जंगल मे घुसने की सूचना मिलती है तो तुरंत गावां फारेस्ट आफिस को इसकी सूचना दें।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories