TOP BANNER
Sponsored

कृषि कानून के खिलाफ महागठबंधन ने दिया धरना, कानून वापस लिए जाने की, कि मांग

गिरिडीह : कृषि कानून के विरोध में लगातार विपक्षी दलों का आंदोलन जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को महागठबंधन दल के झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए कृषि कानून को वापस लिए जाने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 29, 2021 Sep 29 47 Views
Share

गिरिडीह : कृषि कानून के विरोध में लगातार विपक्षी दलों का आंदोलन जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को महागठबंधन दल के झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की. धरना के बाद शिष्टमंडल के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा गया. ज्ञापन के जरिये राष्ट्रपति से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है.

 

मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार केवल अपने कॉर्पोरेट मित्रों के हितों में निर्णय लेकर, कानून बनाकर, उन्हें लाभ पहुँचाने की नियत से देश की जनता पर बोझ थोपने का काम कर रही है. इसके विरोध में आंदोलन जारी है.

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि किसानों के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया जा रहा है. कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी हो उस देश की जनता भिखारी होती है. इसे प्रधानमंत्री ने करके दिखाया है. कहा कि देश को अम्बानी अडानी के हाथ में थोप दिया गया है. सरकार यदि कानून को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन जारी रहेगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories