TOP BANNER
Sponsored

भारत बंद : सड़क पर उतरे बंद समर्थक, पुलिस प्रशासन भी चौकस

गिरिडीह : कृषि कानून के विरोध में बुलाये गए भारत बंद का गिरिडीह में भी असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जेएमएम, कांग्रेस, माले समेत विभिन्न विपक्षी दल के समर्थक सड़क पर उतरकर बंद करवाने में जुट गए हैं। इस दौरान बस पड़ाव में बाहर जाने वाली बसों को रोका गया है।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 27, 2021 Sep 27 27 Views
Share

गिरिडीह : कृषि कानून के विरोध में बुलाये गए भारत बंद का गिरिडीह में भी असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जेएमएम, कांग्रेस, माले समेत विभिन्न विपक्षी दल के समर्थक सड़क पर उतरकर बंद करवाने में जुट गए हैं। इस दौरान बस पड़ाव में बाहर जाने वाली बसों को रोका गया है। वहीं सुबह के समय रेलवे स्टेशन में भी प्रदर्शन किया गया।

 

इधर शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में भी बंद को लेकर कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आए हैं। खोरीमहुआ चौक में बंद समर्थक बीच सड़क पर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जमुआ, धनवार, गावां, देवरी, बगोदर, सरिया में भी कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरकर बंद करवा रहे हैं। इधर गांडेय, बेंगाबाद, डुमरी-पीरटांड़ में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

बंद के मद्देनजर नज़र प्रशासन भी अलर्ट है। जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई है। वहीं कानून व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर प्रदर्शनकारियों के जुलूस में विभिन्न थानों के प्रभारी सदलबल मौजदू हैं। वहीं वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार मोनिटरिंग की जा रही है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories